DArk news Cover Image
DArk news Profile Picture
DArk news
@darknews • 1 people like this

जरायल-हमास के बीच युद्धविराम हो गया है. शांति समझौते के बाद गाजा में लोग अपने खंडहर बन चुके घरों में वापस लौट रहे हैं. वहीं इजरायली सेना पीछे होने लगी है. इस सबके बीच इजरायल की सेना ने शनिवार को दक्षिण लेबनान में हवाई हमले किए. सेना का कहना है कि यह हमला हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के उन ठिकानों पर किया गया जहां ‘आतंकी ढांचे को दोबारा खड़ा करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इंजीनियरिंग उपकरण’ रखे गए थे. IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘सेना ने उत्तरी कमान के नेतृत्व में हवाई हमले किए हैं. निशाना बनाए गए स्थानों पर हिजबुल्लाह के पास ऐसे इंजीनियरिंग टूल्स रखे थे जिनका उपयोग दक्षिण लेबनान में आतंकवादी ढांचे को दोबारा बनान

image

बिहार के गोपालगंज में पुलिस और वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने एक बड़े खतरे को टाल दिया. मीरगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुआ रेडियोएक्टिव पदार्थ बरामद कर लिया गया है. इस ऑपरेशन को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) और बिहार पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोपालगंज पुलिस ने रेडियोएक्टिव पदार्थ बरामद किया है. मीरगंज थाना क्षेत्र में की गई इस छापेमारी में बिहार और यूपी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को मीरगंज स्थित निर्माणाधीन बीपीसीएल प्लांट से दो रेडियोग्राफी मशीन और रेडियोएक्टिव सामग्री चोरी कर ली गई थी.

image

सिमरन अपहरण कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, माता-पिता और भाई की भी कर दी थी हत्या | बिहार के चर्चित सिमरन कांड का मुख्य आरोपी शमीम को नेपाल सीमा से मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि शमीम को पूछताछ के लिए मोतिहारी लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही सिमरन अपहरण कांड से पर्दा उठ सकेगा. इस मामले में राजू मियां और एंटोनी नाम का दो बदमाश जेल की सलाखों के पीछे कैद है. आरोप है कि शमीम सिमरन का अपहरण करने के पहले बिहार के सीतामढ़ी में रहने वाले उसके माता-पिता और भाई की हत्या करवा चुका है.

image

दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक जारी, बिहार NDA उम्मीदवारों के नामों पर चल रहा मंथन | बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल सीट बंटवारे को लेकर जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. एनडीए हो या महागठबंधन, सीटों को लेकर हर जगह रार है. एक तरफ चिराग माने तो मांझी रूठे हुए हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि एनडीए में सीटों पर लगभत सहमति बन चुकी है. वहीं महागठबंधन में भी कुछ सीटों पर मामला फंसा हुआ है. इस बीच बिहार में आज एनडीए गठबंधन को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है. बिहार एनडीए के सारे नेता आज दिल्ली में मौजूद हैं. जेपी नड्डा के घर पर आज बिहार कोर ग्रुप की बैठक हो रही है. जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा भी दिल्ली में हैं,

image

20 साल से नहीं जीते, फिर भी हौसले बुलंद, बिहार में यहां से चुनाव लड़ेंगे घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले छोटेलालBihar Chunav: छोटे लाल का कहना है कि जब तक जिंदा रहेंगे, चुनाव लड़ेंगे. मानव सेवा उनकी प्राथमिकता है. छोटे लाल गैस डिलीवरी करने के साथ हर मजबूर लोगों की मदद में भी आगे रहते हैं. उनकी सेवा को देखते हुए ही जनता ने उनसे चुनाव लड़ने की मांग की थी.20 साल से नहीं जीते, फिर भी हौसले बुलंद, बिहार में यहां से चुनाव लड़ेंगे घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले छोटेलालBihar Chunav: छोटे लाल का कहना है कि जब तक जिंदा रहेंगे, चुनाव लड़ेंगे. मानव सेवा उनकी प्राथमिकता है.

image
About

News is information about recent events or happenings that are of interest to the public, disseminated through media like print, television, radio, or online platforms. It is typically factual, timely, and aims to inform, though it can also include analysis, opinions, and human-interest stories. Key elements often include the "who, what, when, where, why, and how" of an event.